Search KhabarFast

Press ESC to close

Chamba Bridge Collapse: 80 साल का इंतजार मलबे में मिला, लैंडस्लाइड में ढहा निर्माणाधीन सिंयुर पुल

Chamba Bridge Collapse: 80 साल का इंतजार मलबे में मिला, लैंडस्लाइड में ढहा निर्माणाधीन सिंयुर पुल

Under Construction Chamba Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर विकास की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भरमौर क्षेत्र के सिंयुर में निर्माणाधीन पुल आज भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यह पुल स्थानीय ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था और इसे बनाने में करीब 80 साल का इंतजार लगा था। इस पुल का निर्माण पिछले 3 साल से चल रहा था। घटना के समय पुल लगभग पूरा हो चुका था। केवल कुछ महीनों का काम बचा था। कुछ रिपोर्ट्स में इस निर्माणकार्य की लागत 5 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। लेकिन अब यह हादसा न केवल लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा गया है, बल्कि क्षेत्र के लोगों की कनेक्टिविटी पर भी गहरा असर डाला है। 

रावी नदी में समाया सिंयुर पुल का मलबा 

बता दें, यह घटना सिंयुर ग्राम पंचायत के पास रावी नदी पर हो रही निर्माणाधीन पुल की है। दरअसल, भारी भूस्खलन के कारण पहाड़ से विशाल चट्टानें और मलबा पुल पर गिरा, जिससे पूरा स्ट्रक्चर रावी नदी में समा गया। यह पुल होली-खड़ामुख सड़क मार्ग पर बना था, जो भरमौर-होली रोड को जोड़ने का काम करता था। लोक निर्माण विभाग को इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुल का इंतजार दशकों से चल रहा था। सिंयुर और आसपास के गांवों के सैकड़ों परिवार, स्कूली बच्चे और छोटे वाहन इसी पुल पर निर्भर थे। पुराना लकड़ी का पुल पहले ही चट्टानों से क्षतिग्रस्त हो चुका था। नया पुल बनने की उम्मीद में लोग खुश थे, लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही यह दुर्घटना हो गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast