शिमला: हिमाचल में अनलॉक शुरू होने के बाद प्रदेश सरकार की और से घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए प्रदेश के दरवाज़े खोल दिए गए है.आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की शर्त को खत्म कर दिया गया है और वही अब विश्व विख्यात रोहतांग दर्रा भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. एसडीएम कार्यलय से परमिट जारी होने के बाद सैलानी रोहतांग दर्रे के दर्शन कर सकते है. मनाली प्रशासन 14 जून को रोहतांग दर्रे को सैलानियों के लिए बहाल करने जा रहा है.
एनजीटी के आदेशानुसार गुलाबा बैरियर से आगे जाने वाले पर्यटक वाहनों को परमिट लेना अनिवार्य रहेगा. प्रशासन ने फिलहाल ऑफलाइन परमिट प्राप्त करने संबंधी सिस्टम की व्यवस्था की है. रोहतांग दर्रे में 2019 दिसंबर तक सब ठीक रहा लेकिन 2020 से अब तक कोविड 19 के कारण रोहतांग पर्यटकों के बिना सूना रहा ऐसे में बीआरओ ने भी सड़क की हालत बेहतर कर दी है, जिससे रोहतांग का सफर भी अब सुगम हो गया है
रोहतांग दर्रे के दीदार के लिए परमिट की व्यवस्था ऑफलाइन रखी गई है. एसडीएम कार्यलय में 550 रुपये चुका कर परमिट मिलेगा और गुलाबा बेरियर पर परमिट दिखा कर ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी. एनजीटी के आदेशानुसार 800 पेट्रोल और 400 डीजल इंजन वाहन ही प्रतिदिन रोहतांग का रुख कर सकते हैं.
बीआरओ की और से मई के तीसरे सप्ताह में ही रोहतांग को बहाल कर लिया गया था लेकिन कोविड की बंदिशों के चलते पर्यटक मनाली का रुख नहीं कर रहे थे ऐसे में अब हालात सामान्य होने लगे हैं और पर्यटकों ने भी मनाली का रुख किया है प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थल रोहतांग के बहाल करने से सैलानियों सहित वाहन चालकों को भी राहत मिल जाएगी