Search KhabarFast

Press ESC to close

IPS Pooja Yadav Story: हरियाणा की धाकड़ छोरी बन गई IPS अधिकारी, विदेश से नौकरी छोड़कर देशसेवा के लिए आई भारत

IPS Pooja Yadav Story: हरियाणा की धाकड़ छोरी बन गई IPS अधिकारी, विदेश से नौकरी छोड़कर देशसेवा के लिए आई भारत

 

IPS Pooja Yadav Story: आज हम आपको देश की एक ऐसी आईपीएस अधिकारी की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने देशसेवा के लिए विदेश की नौकरी छोड़ दी और सेवा भावना के चलते भारत में आकर आईपीएस अधिकारी बनीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएस अधिकारी पूजा यादव की। पूजा यादव का जन्म सोनीपत के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल की।

जन्म और पढाई कहां पर हुई ?
IPS पूजा यादव मूल रुप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उनका जन्म 20 सितंबर 1988 को हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा सोनीपत से हुई है वहीं उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक (B. Tech) और फिर फूड टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एम.टेक (M. Tech) किया।

जर्मनी और कनाडा में की नौकरी

पूजा अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश चली गईं। वह कुछ समय के लिए जर्मनी और कनाडा में नौकरी करती रहीं। उन्हें अपने देश के विकास में योगदान देने की तीव्र इच्छा हुई। दूसरे देश के लिए काम करने की बजाय अपने देश के लिए कुछ करने का जज्बा उनमें जागा।

Also read: IAS IPS Family: एक ही परिवार के चार भाई बहन हैं IAS IPS अधिकारी, बड़े भाई ने पढ़ाकर सबको बनाया अफसर, जानिये मिश्रा फैमिली की सफलता की कहानी


UPSC की पहली परीक्षा में रही नाकाम

यूपीएससी परीक्षा में उनका पहला प्रयास सफल नहीं रहा। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी।अटूट ध्यान और कड़ी मेहनत से, पूजा ने 2018 में 174वीं अखिल भारतीय रैंक (AIR) के साथ परीक्षा पास कर ली।


पूजा यादव की गुजरात में रही है तैनाती

वह गुजरात के राजकोट शहर में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यातायात के रूप में कार्यरत हैं। यातायात नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई ने उन्हें बहुत सम्मान भी दिलाया है।

 

IAS अधिकारी विकल्प भारद्वाज से की शादी
निजी जीवन की बात करें तो, पूजा ने साल 2016 के केरल कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी विकलप भारद्वाज से शादी की। आईपीएस पूजा यादव ने 18 फरवरी, 2021 को उन्होंने शादी कर ली। दोनों की मुलाकात मसूरी के अंदर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन एकेडमी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, एक डिप्टी सीएम और 12 कैबिनेट मंत्री को ने ली शपथ

DK Shivkumar Takes Oath As CM:कर्नाटक की सियासत में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बन चुके हैं। उनके साथ ही जी परमेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया गया है। डीके शिवकुमार की कैबिनेट में 12 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

IAS IPS Family: एक ही परिवार के चार भाई बहन हैं IAS IPS अधिकारी, बड़े भाई ने पढ़ाकर सबको बनाया अफसर, जानिये मिश्रा फैमिली की सफलता की कहानी

प्रतापगढ़ जिले की लालगंज तहसील के इटौरी मकनपुर निवासी बड़ौदा ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक पद से रिटायर्ड अनिल मिश्र के चारों बच्चे शुरू से ही मेधावी थे। पुत्री क्षमा एवं माधवी एवं बेटे योगेश एवं लोकेश ने देश की सर्वोच्च सेवा आइएएस परीक्षा में सफलता हासिल कर 'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast