Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा, पानी पीने गया 9 साल का बच्चा, वाटर कूलर से करंट लगने से मौत

हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा, पानी पीने गया 9 साल का बच्चा, वाटर कूलर से करंट लगने से मौत

Haryana News: हरियाणा के पानीपत के कालखा रोड स्थित ब्राह्मण माजरा के पास एक पेट्रोल पंप पर हुए दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर लगे वाटर कूलर में करंट आने के कारण बच्चे की जान गई। मृतक बच्चा सोनीपत जिले के भौरी गांव का रहने वाला था और गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपनी बुआ के घर कालखा गांव आया हुआ था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पानी पीने गया था बच्चा, करंट लगने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय बच्चा अपनी बुआ और रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर कहीं जा रहा था। रास्ते में ब्राह्मण माजरा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल भरवाने के लिए रुके। इसी दौरान बच्चे को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे वाटर कूलर के पास चला गया। परिजनों का आरोप है कि जैसे ही बच्चे ने वाटर कूलर को हाथ लगाया, उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। कुछ मिनट बाद जब परिजनों ने उसे देखा तो वह बेसुध पड़ा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also read: Haryana News: मिशन मैदान 2.0 के तहत यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2328 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

रिश्तेदारी में आया था छुट्टियां मनाने

परिजनों के अनुसार मृतक बच्चा सोनीपत जिले के भौरी गांव का निवासी था। वह दो-चार दिन पहले ही अपनी बुआ के घर कालखा गांव आया था। परिवार के लोग छुट्टियां खुशी-खुशी बिता रहे थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिजनों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि वाटर कूलर में कभी-कभी करंट आता था और झटके लगते थे। उनका कहना है कि यदि पहले से इस समस्या की जानकारी थी तो उसे ठीक क्यों नहीं कराया गया।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई है और घटना से जुड़े सभी संभावित सबूत अपने पास सुरक्षित रखे हैं। उनका दावा है कि फुटेज में बच्चा वाटर कूलर की ओर जाता दिखाई दे रहा है।

Also read: हरियाणा की बड़ी डिजिटल क्रांति, WhatsApp चैटबॉट और AI से उपभोक्ताओं को मिलेगा तुरंत समाधान

मामले में थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि एनसी मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि 9 वर्षीय बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चा अपनी बुआ के घर आया हुआ था और पेट्रोल पंप पर पानी पीने गया था, जहां वह अचानक गिर गया।

एसएचओ ने बताया कि अब परिजनों ने करंट लगने की आशंका जताई है। इसलिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच में यदि करंट लगने या किसी प्रकार की लापरवाही के तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast