Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: मिशन मैदान 2.0 के तहत यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2328 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: मिशन मैदान 2.0 के तहत यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2328 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर पुलिस ने “मिशन मैदान 2.0” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2328 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। जिला की एंटी नारकोटिक सेल और अपराध शाखा-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन और एसपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कलावड़ निवासी रवि कुमार मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव जागधौली क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। नायब तहसीलदार रादौर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 528 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत, एकमुश्त निपटान योजना शुरू

वहीं दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा-1 की टीम ने नगली घाट गांव सधालां के पास से अजमल नामक आरोपी को 1800 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि नशीली गोलियां कहां से लाई गईं और किन लोगों तक सप्लाई की जानी थीं।

Also read: हरियाणा में अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी 1 से ₹5 लाख तक की सहायता राशि, सरकार ने किया ऐलान

मिशन मैदान 2.0 के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दो अलग-अलग मामलों में कुल 2328 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast