Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 4 June 2026: देश के 12 राज्यों में होगी तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 4 June 2026: देश के 12 राज्यों में होगी तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 

 

Kal Ka Mausam 4 June 2026: हरियाणा, पंजाब समेत देशभर के कई राज्यों में कल तूफानी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून से लेकर 6 जून तक कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कल यानी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में मौसम सामान्य से अधिक अनुकूल बना रहेगा। इससे लोगों को लू और झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।


पंजाब-हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। गुरुवार को दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में परिवर्तन 6 जून तक रहेगा। अभी कुछ दिन से मौसम साफ रहने और गर्मी अधिक होने से सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हाल ही में तीन दिन से वर्षा नहीं होने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में आंधी-तूफान से साथ बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों पर इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

 

कल केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के 4 जून को सबसे पहले केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि मुंबई तक इसके पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे। फिलहाल केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन महाराष्ट्र में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, विशेषकर कोंकण और गोवा क्षेत्र में बढ़ेगी।


मुंबई में हल्की बारिश के आसार

ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में 4 जून से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिससे तापमान और उमस में कमी आएगी। हालांकि पूरी राहत मिलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। 8 और 9 जून के बाद बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का दायरा और अधिक बढ़ेगा। उस समय लोगों को गर्मी और उमस से व्यापक राहत मिलने की संभावना है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast