DK Shivkumar Takes Oath As CM:कर्नाटक की सियासत में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बन चुके हैं। उनके साथ ही जी परमेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया गया है। डीके शिवकुमार की कैबिनेट में 12 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री
कर्नाटक की नई सरकार में के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल,रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे, यू.टी. खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धरमैया, बिरथी सुरेश, शरण प्रकाश पाटि
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं । उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।
Also read: एक बार फिर मुसीबत में रैपर बादशाह! चंडीगढ़ स्थिति कल्ब को किया गया सील; जानें क्यों हुआ एक्शन
शिवकुमार का सपना साकार
इस ऐतिहासिक पल के साथ ही आठ बार के एमएलए डीके शिवकुमार का वह सपना आखिरकार साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक जमीनी और राजनीतिक संघर्ष किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद रहे।