Search KhabarFast

Press ESC to close

IAS IPS Family: एक ही परिवार के चार भाई बहन हैं IAS IPS अधिकारी, बड़े भाई ने पढ़ाकर सबको बनाया अफसर, जानिये मिश्रा फैमिली की सफलता की कहानी

IAS IPS Family: एक ही परिवार के चार भाई बहन हैं IAS IPS अधिकारी, बड़े भाई ने पढ़ाकर सबको बनाया अफसर, जानिये मिश्रा फैमिली की सफलता की कहानी

 


IAS IPS Family:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का मिश्रा परिवार भारत का एकमात्र ऐसा परिवार है, जिसके चार सगे भाई-बहनों ने एक साथ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करके इतिहास रचा है। इस परिवार में तीन आईएएस (IAS) और एक आईपीएस (IPS) अधिकारी है।

इन चारों भाई-बहनों का विवरण इस प्रकार है:

योगेश मिश्रा: सबसे बड़े भाई हैं, जो 2013 में UPSC परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बने। योगेश मिश्रा फिलहाल दिल्ली में डिफेंस मिनिस्ट्री में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।

माधवी मिश्रा: दूसरी बहन हैं, जिन्होंने 2014 में परीक्षा उत्तीर्ण की और IAS अधिकारी बनीं। माधवी मिश्रा झारखंड में तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग डायरेक्टर हॉर्टिक्लचर विभाग रांची में है।

लोकेश मिश्रा: सबसे छोटे भाई हैं, जो 2015 में IAS अधिकारी बने। लोकेश मिश्रा फिलहाल गोडा जिला झारखंड में डीएम के पद पर तैनात हैं।

क्षमा मिश्रा: तीसरी बहन हैं, जो इसी परिवार से IPS अधिकारी बनीं। क्षमा मिश्रा फिलहाल बैंगलोर में डीसीपी के पद पर तैनात हैं।

Also read: Kal Ka Mausam 4 June 2026: हरियाणा राजस्थान समेत 12 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, कल 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं, देखें मौसम पूर्वानुमान

पिता बैंक में रहे हैं अधिकारी

प्रतापगढ़ जिले की लालगंज तहसील के इटौरी मकनपुर निवासी बड़ौदा ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक पद से रिटायर्ड अनिल मिश्र के चारों बच्चे शुरू से ही मेधावी थे। पुत्री क्षमा एवं माधवी एवं बेटे योगेश एवं लोकेश ने देश की सर्वोच्च सेवा आइएएस परीक्षा में सफलता हासिल कर 'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया।

चारों ने कहां तक की है पढाई लिखाई ?

इन चारों मेधावियों की प्रारंभिक शिक्षा लालगंज के पुनीत जूनियर हाई स्कूल व इसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा राम अंजोर इंटर कालेज लालगंज में हुई। सबसे बड़ी सबसे बड़ी क्षमा ने लालगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज में हिंदी में एमए किया। उनसे छोटे योगेश ने मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद से बीटेक व तीसरे नंबर की बेटी माधवी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीजी किया। छोटे लोकेश ने दिल्ली से आइआइटी की पढ़ाई पूरी की।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast