Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के सीएम सैनी का बड़ा दावा, कहा- 2027 में पंजाब में भी खिलेगा कमल, हरियाणा मॉडल पर बनेगी सरकार

हरियाणा के सीएम सैनी का बड़ा दावा, कहा- 2027 में पंजाब में भी खिलेगा कमल, हरियाणा मॉडल पर बनेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सीएम सैनी ने पंजाब को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी 2027 में कमल का फूल खिलेगा। हरियाणा की तर्ज़ पर पंजाब में सरकार बनेगी। साथ ही पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि आज पंजाब के लोग चर्चा कर रहे हैं पूर्व के‌ राजनेता जो रहें उन्होंने पंजाब को‌ कमजोर करने का काम किया है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि लोगों में आज भाजपा के कामों की चर्चा है। पंजाब में रोजगार देने की बजाए नशे की और धकेलने का काम कर रहे हैं। पंजाब में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे कमल के फूल पर चुनाव लड़ेंगे लोगों से गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे कमल के फूल पर चुनाव लड़ेंगे लोगों से गठबंधन करेंगे। महिलाएं पंजाब में सुरक्षित नहीं है।

अर्चना गुप्ता को दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही सीएम सैनी ने महिला अध्यक्ष देने पर नितिन नवीन और अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें समय के अंतराल के बाद महिला अध्यक्ष मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है महिलाओं को सशक्त करना उस विजन के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से काफी बेटियों को लाभ मिला है।  डॉ अर्चना गुप्ता को मैं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने जमीन से काम शुरू किया है। डॉ अर्चना गुप्ता से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast