Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story : 16 सरकारी नौकरियों को ठुकरा कर बनी IPS, जाने कौन है उत्तराखंड की बेटी तृप्ति भट्ट

Success Story : 16 सरकारी नौकरियों को ठुकरा कर बनी IPS,  जाने कौन है उत्तराखंड की बेटी तृप्ति भट्ट

Success Story : उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली तृप्ति भट्ट ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) 2013 सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर 165वीं रैंक हासिल की और आईपीएस (IPS) अधिकारी बनीं। उन्हें उनका होम कैडर (उत्तराखंड) ही आवंटित किया गया।

यूपीएससी क्रैक करने से पहले तृप्ति ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सहित कुल 16 सरकारी नौकरियों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। पंतनगर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक एनटीपीसी (NTPC) में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में भी कार्य किया था। 9वीं कक्षा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मुलाकात और उनके द्वारा दिए गए एक हस्तलिखित पत्र से प्रेरित होकर उन्होंने राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना था।

अपने पुलिस करियर में IPS तृप्ति भट्ट अब तक एसपी देहरादून, एसपी चमोली, कमांडर SDRF (टिहरी गढ़वाल) और एसपी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी (देहरादून) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI से बदलेंगी नौकरियां तो कॉलेज की पढ़ाई का क्या होगा? IISc प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा बड़ा सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से ऐसे काम करने लगा है, जिनके लिए पहले कंपनियां बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी पर रखती थीं। AI कोड लिखने, डेटा का विश्लेषण करने, रिपोर्ट तैयार करने और रिसर्च जैसे कई कामों में मदद कर रहा है।

अंग्रेजी की बाधा होगी दूर, हिंदी में होगी BTech Civil Engineering की पढ़ाई, छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले उन छात्रों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें अंग्रेजी भाषा के कारण पढ़ाई में परेशानी होती है। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रतिष्ठित श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने हिंदी माध्यम से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कराने का फैसला किया है।

हिंदी में MBBS का प्रयोग क्यों नहीं चला? करोड़ों खर्च, किताबें छपीं, फिर भी छात्रों ने अंग्रेजी को चुना

हिंदी दिवस के कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में हिंदी माध्यम से MBBS की पढ़ाई को लेकर बहस तेज हो गई है। साल 2022 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा को हिंदी में उपलब्ध कराना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast