Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में ठगी का नया पैतरा, सिम बदलकर बैंक खाते से उड़ाए 95 लाख, जानें पूरा मामला

हरियाणा में ठगी का नया पैतरा, सिम बदलकर बैंक खाते से उड़ाए 95 लाख, जानें पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में इस बार ठगी और धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एयरटेल कंपनी का मोबाइल सिम बंद करके उसकी जगह नया सिम लेकर मोबाइल नंबर के खाते से 95 लाख से अधिक की राशि निकलवा ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर अपराध पुलिस थाना जांच अधिकारी विशाल सैनी ने बताया कि 25 मई को शिकायतकर्ता निर्देश जैन का एयरटेल का सिम अचानक ब्लॉक हो गया। और उसके बदले इस नंबर का नया सिम कहीं और बन गया। यह मोबाइल नंबर बैंक खाते से अटैच था। जिस पर आरोपियों ने उसमें से 95 लाख से अधिक की राशि निकलवा ली। मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा। जांच की गई और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

Also read: हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

जांच अधिकारी ने बताया कि नया सिम उसके मालिक उत्तर भारत कंपनी के निर्देश जैन की बजाय किसी और को कैसे मिल गया, इसके लिए एयरटेल कंपनी को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा अन्य और आरोपी की भी इस मामले में शामिल होने की आशंका है, जांच के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना लैपटॉप कोडिंग सीखी, Apple का मौका छूटा; अब Revolut में 4.5 लाख की इंटर्नशिप

एक कॉलेज छात्र की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने कई मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। कभी कॉलेज छोड़ना पड़ा, फिर Apple की इंटर्नशिप का बड़ा मौका हाथ से निकल गया।

हैदराबाद से दो महाठग गिरफ्तार, मकड़जाल बना लगाया था 5600 करोड़ रुपए का चुना;कानपुर पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर किया दावा, कहा- याचिका में संबंधित व्यक्ति का नहीं था एफिडेविट

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में उठ रहे सवालों पर गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast