Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्रिक्स के मंच से पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए आतंकियों को दी गई चेतावनी, घोषणापत्र भी हुआ जारी

ब्रिक्स के मंच से पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए आतंकियों को दी गई चेतावनी, घोषणापत्र भी हुआ जारी

BRICS Summit: नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के मंच से साझा घोषणा पत्र जारी किया गया। जिसमें ब्रिक्स में शामिल सभी देशों ने आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरी। साझा घोषणापत्र में आतंकवादी कृत्य की कड़ी निंदा की गई।

सबसे बड़ी बात इस घोषणापत्र में पहलगाम हमले को लेकर संयुक्त बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं।

पहलगाम हमले की निंदा

ब्रिक्स देशों ने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातिय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। आतंकवाद की घटना में शामिल सभी लोगों और उनके समर्थकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक न्याय के दायरे में लाना चाहिए। ब्रिक्स देशों ने कहा कि हम आग्रह करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया जाए और मुकबला करने में दोहरे मापदंडों को अस्वीकार किया जाए।

आतंकवाद के भरी हुंकार

साझा घोषणापत्र में आतंकियों घटना से निपटने पर जोर देते हुए कहा गया कि आतंक के खतरों को रोकने और उनका मुकाबला करने के लिए पूरे विश्व के प्रयास को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। हम ब्रिक्स देश आतंकवाद विरोधी कार्य समूह और ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी रणनीति, ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी कार्य योजना का स्वागत करता है।                             

Also read: 'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'चिन्मय दास के आंसुओं ने दुनिया को झकझोंरा', सीएम शुभेंदु ने बांग्लादेश की जेल में बंद संत का मुद्दा उठाया

CM Suvendu On Chinmay Das:बांग्लादेश की जेल में बंद संत चिन्मय दास के आंसुओं को जिस किसी ने देखा, हर किसी की आंखें नम हो गई। उस पल को देखकर पूरी दुनिया भावुक हो गई, जब चिन्मय दास अपनी मृत मां के अंतिम दर्शन करने के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े। जिस किसी इस दृश्य को देखा, उसका दिल पसीज उठा।

Kal Ka Mausam 13 September 2026: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 September 2026: देशभर में मानसून की तूफानी रफ्तार पकड़ चुका है। अब मौसम विभाग ने 13 सितंबर के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की भी आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast