Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 13 September 2026: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 September 2026: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 September 2026: देशभर में मानसून की तूफानी रफ्तार पकड़ चुका है। अब मौसम विभाग ने 13 सितंबर के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा,नागालैंड, मणिपुर, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल यानी 13 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 13 सितंबर को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है।  

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम का हाल

13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं, बिहार के भी कई जिलों में बारिश होने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के भी कई जिलों भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।  
Also read: Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'चिन्मय दास के आंसुओं ने दुनिया को झकझोंरा', सीएम शुभेंदु ने बांग्लादेश की जेल में बंद संत का मुद्दा उठाया

CM Suvendu On Chinmay Das:बांग्लादेश की जेल में बंद संत चिन्मय दास के आंसुओं को जिस किसी ने देखा, हर किसी की आंखें नम हो गई। उस पल को देखकर पूरी दुनिया भावुक हो गई, जब चिन्मय दास अपनी मृत मां के अंतिम दर्शन करने के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े। जिस किसी इस दृश्य को देखा, उसका दिल पसीज उठा।

ब्रिक्स के मंच से पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए आतंकियों को दी गई चेतावनी, घोषणापत्र भी हुआ जारी

BRICS Summit: नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के मंच से साझा घोषणा पत्र जारी किया गया। जिसमें ब्रिक्स में शामिल सभी देशों ने आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरी। साझा घोषणापत्र में आतंकवादी कृत्य की कड़ी निंदा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast