Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर के छोटाबांस की डेहा बस्ती में असंध सीआईए टीम पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुखबीर के घर से पुलिस ने साढ़े छह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर गांव छोटाबांस में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रादौर के थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि असंध सीआईए की टीम कुछ दिन पहले में राजेंद्र नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी, जिससे सुखबीर नशा खरीदा करता था। इस दौरान सुखबीर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। उन्होंने बताया कि सुखबीर पर पहले भी करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस टीम के साथ मारपीट करने की घटना में भी शामिल रहा है।

अबतक तीन लोग गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और बाकी आरोपियों का पता लगाने के लिए सुखबीर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने समाज को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नशा बेचने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि नशे के कारण पहले ही कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना लैपटॉप कोडिंग सीखी, Apple का मौका छूटा; अब Revolut में 4.5 लाख की इंटर्नशिप

एक कॉलेज छात्र की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने कई मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। कभी कॉलेज छोड़ना पड़ा, फिर Apple की इंटर्नशिप का बड़ा मौका हाथ से निकल गया।

हैदराबाद से दो महाठग गिरफ्तार, मकड़जाल बना लगाया था 5600 करोड़ रुपए का चुना;कानपुर पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर किया दावा, कहा- याचिका में संबंधित व्यक्ति का नहीं था एफिडेविट

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में उठ रहे सवालों पर गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast