Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।
कानपुर की साइबर क्राइम की टीम ने 5600 करोड़ की ठगी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब उसे अदालत में पेश करने के बाद उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया। उसकी निशानदेही पर सलमान को भी गिरफ्तार किया गया है।
पूरा नेटवर्क रडार पर
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आइलाइन गेमिंग, क्रिकेट मैच में सट्टा, निवेश और डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से रकम लेता था। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि आरोपियों से तहकीकात की जा रही है। उनके बैंक खाते, फर्जी कंपनियां और रकम के लेनदेन की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि आइनलइन गेमिंग और सट्टा लगाने वाले के खातों से पैसा हेरफेर किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
आरोपी पर दर्ज हैं 86 मामलें
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ 86 शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें शाहवेज वारिस के 11 बैंक खातों से संबंधित शिकायते में लगभग 170 करोड़ रुपए की ठगी का उल्लेख है। वहीं, सलमान के खिलाफ 32 मामले दर्ज है। जिसमें लगभग 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की बात कही गई है।
दुबई भाग गया था शाहवेज
पुलिस की जांच के अनुसार शाहवेज के खिलाफ 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद वह दुबई फरार हो गया था। बाद में उसके हैदराबाद में होने की जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
झांसा देकर ठगा पैसा
बताया जा रहा है कि आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। निवेश के नाम पर कम समय में कई गुना रकम करने का झांसा दिया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितने लोगों को निशाना बनाया गया।
Also read: दलित वोट को साधने की जुगत में सपा, लाल टोपी और नीला गमछा में अखिलेश की पार्टी का नया दांव