Search KhabarFast

Press ESC to close

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

Gumla Crime News: झारखंड  गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया। आरोपी पहले से ही अपहरण की योजना बना चुके थे और इसके लिए बोलेरो गाड़ी का इंतजाम किया था। छात्रा को जंगल में ले जाकर रातभर रखा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीनियर छात्र ने किया अपहरण

पुलिस के मुताबिक, छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसी स्कूल का सीनियर छात्र बिरिया उरांव चार अन्य युवकों के साथ उसके पास पहुंचा। आरोप है कि सभी ने मिलकर छात्रा को जबरन बोलेरो में बैठा लिया। उस समय छात्रा के साथ उसकी दो सहेलियां भी मौजूद थीं। छात्रा के अपहरण के बाद दोनों सहेलियों ने उसके परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामले की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की और करीब सुबह 4 बजे अरंगी जंगल से छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया।

परिवार ने की शिकायत

छात्रा के मिलने के बाद परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बिरिया उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर इस घटना में शामिल चार अन्य युवकों को भी उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरिया उरांव, मुन्ना उरांव, बिरेंद्र उरांव, राजेश उरांव और आशीष लोहड़ा के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी और छात्रा एक ही स्कूल के हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Also read: Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

1993 मुंबई बम धमाके, अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाके मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast