Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: 'हनुमान अंश’ को लेकर संत समाज में उत्साह, पेंटागन सिनेमा में संतों ने देखी फिल्म

Uttrakhand News: 'हनुमान अंश’ को लेकर संत समाज में उत्साह, पेंटागन सिनेमा में संतों ने देखी फिल्म

Uttrakhand News:बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर संत समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार के पेंटागन सिनेमा में संत समाज और पत्रकारों ने एक साथ फिल्म देखी। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी के साथ संतों ने फिल्म का आनंद लिया और जय श्री राम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ने की बात सामने आ रही है।

हरिद्वार में संत समाज ने पेंटागन सिनेमा पहुंचकर सामूहिक रूप से फिल्म देखी। डॉ. रविंद्र पुरी समेत संतों और पत्रकारों ने फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक भावनाओं की सराहना की।
फिल्म के दौरान सिनेमा हॉल में जय श्री राम के जयकारे भी गूंजे। संत समाज का कहना है कि बाबा नीम करोली का जीवन और उनके विचार आज भी लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं।
उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और चर्चा और बढ़ी है।

Also read: चारधाम यात्रा में 50 लाख पार श्रद्धालु, अब उत्तराखंड-UP में बनेगा नीम करौली बाबा सर्किट, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना लैपटॉप कोडिंग सीखी, Apple का मौका छूटा; अब Revolut में 4.5 लाख की इंटर्नशिप

एक कॉलेज छात्र की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने कई मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। कभी कॉलेज छोड़ना पड़ा, फिर Apple की इंटर्नशिप का बड़ा मौका हाथ से निकल गया।

हैदराबाद से दो महाठग गिरफ्तार, मकड़जाल बना लगाया था 5600 करोड़ रुपए का चुना;कानपुर पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर किया दावा, कहा- याचिका में संबंधित व्यक्ति का नहीं था एफिडेविट

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में उठ रहे सवालों पर गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast