Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है  मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है। दिल्ली में रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मुकाबला प्रभावित होने का खतरा है। इस मैच पर खास नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी होगी, जो पहली बार भारतीय जमीन पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। वह अब तक टीम इंडिया के लिए 6 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इनमें तीन मुकाबले इंग्लैंड और तीन जिम्बाब्वे में खेले गए हैं। अगर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो यह भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

तीन घंटे तक बारिश की संभावना

वैभव ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 193 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 रहा है। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं और दोनों अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में आए थे। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चिंता दिल्ली का मौसम है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को राजधानी में बारिश की करीब 55 प्रतिशत संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई थी। रविवार को करीब तीन घंटे तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मैच के समय आसमान में करीब 76 प्रतिशत बादल छाए रहने और लगभग 3.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना बताई गई है।

कब शुरू होगा मैच?

शाम के समय स्थिति और खराब हो सकती है। रविवार शाम बारिश की संभावना करीब 89 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। आंधी-तूफान की संभावना भी करीब 53 प्रतिशत बताई गई है। पहला T20 मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना है। ऐसे में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 8 T20 मुकाबले हुए हैं। भारत ने इनमें दबदबा बनाया है। इन 8 मैचों में सिर्फ एक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। यह मैच 2023 एशियन गेम्स में हांगझोऊ में हुआ था।

फैंस की उम्मीद बरकरार

पहले T20 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश के कारण मैच पूरी तरह रद्द होता है तो दोनों टीमें सीधे 15 सितंबर को होने वाले दूसरे मुकाबले में उतरेंगी। सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। किसी T20 मैच को पूरा माना जाने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। अब भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश ज्यादा देर तक न हो और वैभव सूर्यवंशी को दिल्ली में पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में देखने का मौका मिले।

Also read: मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद रणजी टीम के कप्तान, टेस्ट सीजन से पहले लय हासिल करने पर नजर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'वह दुनिया में तहलका मचा चुका है', वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए PSL पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा

Wasim Akram Lashesh Out On PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा स्थिति पर पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने आईपीएल और पीएसएल की तुलना करते हुए कहा कि वैभव सिर्फ 15 साल की उम्र में तहलका मचा चुका है।

मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद रणजी टीम के कप्तान, टेस्ट सीजन से पहले लय हासिल करने पर नजर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए हैदराबाद की सीनियर पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast