Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather :हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश के रोहतक, हिसार, सोनीपत, महेंद्रगढ़, हांसी और कैथल सहित कई हिस्सों में आज मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। रोहतक में अल सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा सोनीपत में भी सुबह करीब 20-25 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिसके बाद फिलहाल वहां घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताते हुए प्रदेश के सभी 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा, अब किया जाएगा डिपोर्ट

विभाग ने जानकारी दी है कि इस मौसमी बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान ने भारी नुकसान भी पहुंचाया है। सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हांसी में एक टावर और मकान की दीवार गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।


मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 1 जून से 15 जून के बीच हरियाणा में प्री-मानसून की अच्छी गतिविधियां देखने को मिली हैं। इस समय राज्य में औसतन 20.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य बारिश (17.3 मिलीमीटर) से अधिक है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी के पूर्वांचल में आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार, 2500 करोड़ की परियोजना को मंजूरी की तैयारी

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यूपी-एज (UP-EDGE) परियोजना शुरू की जाएगी।

Haryana News: शहीदी स्मारक पर राव तुलाराम को श्रद्धांजलि, आरती राव ने ‘भावी CM’ के नारों पर दिया दो टूक जवाब

Haryana News: हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर महानायक राव तुलाराम और देश के तमाम ज्ञात-अज्ञात वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। रेवाड़ी के नाईवाली चौक स्थित शहीदी स्मारक पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पहुंच राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी शहादत को नमन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी एम्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कार्यक्रमों में खुद को लेकर लग रहे भावी मुख्यमंत्री' के नारों पर भी अपनी दो टूक बात कही ।

Haryana News: हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन, 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू; 14 और सुधार जल्द

Haryana News: हरियाणा के नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अनुपालन का बोझ कम करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राज्य में अनुपालन को कम से कम करने और डीरेगुलेशन अभियान के तहत 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू किए जा चुके हैं, जबकि 14 अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में सुधारों की प्रक्रिया जारी है। इन्हें अगले माह तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सुधारों का उद्देश्य अनावश्यक प्रक्रियाओं, दोहराव वाले अनुमोदनों और अतिरिक्त अनुपालनों को समाप्त कर नागरिकों, उद्यमियों तथा निवेशकों के लिए सेवाओं को अधिक सरल और त्वरित बनाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast