Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा, अब किया जाएगा डिपोर्ट

Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा, अब किया जाएगा डिपोर्ट

Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे अथवा जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी कड़ी में हितेश यादव पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम में स्थित निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों को चेक करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान गुरुग्राम में अलग अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई तथा संदिग्धों को चेक किया गया तथा उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई तथा इनके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले।

Also read: Haryana news : हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां हुई तेज, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देश

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंस की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे तथा यहां पर मजदूर का वेश बना रह रहे थे। *उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा।*

गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों एवं वैध विदेशी नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन, 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू; 14 और सुधार जल्द

Haryana News: हरियाणा के नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अनुपालन का बोझ कम करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राज्य में अनुपालन को कम से कम करने और डीरेगुलेशन अभियान के तहत 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू किए जा चुके हैं, जबकि 14 अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में सुधारों की प्रक्रिया जारी है। इन्हें अगले माह तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सुधारों का उद्देश्य अनावश्यक प्रक्रियाओं, दोहराव वाले अनुमोदनों और अतिरिक्त अनुपालनों को समाप्त कर नागरिकों, उद्यमियों तथा निवेशकों के लिए सेवाओं को अधिक सरल और त्वरित बनाना है।

Uttarakhand News: हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की शुरुआत, CM धामी ने कहा- उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-योग-आयुर्वेद का वैश्विक केंद्र

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम की नई शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राम औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है और यहां गुरुकुलम् की स्थापना भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, 15 अक्टूबर की डेडलाइन; CM धामी खुद करेंगे निरीक्षण

Uttarakhand News: मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। कुमाऊं से गढ़वाल और पहाड़ से मैदान तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है और अभियान की प्रगति की मुख्यमंत्री स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast