Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। CPCB के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेशन पर AQI 341 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338 और NSUT जाफरपुर में 336 AQI रहा। ITO में AQI 335, तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में भी AQI 316 रहा।

दिल्ली कैंटोनमेंट में सबसे कम AQI 151 रिकॉर्ड किया गया। वहीं लोधी रोड में 182, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 185 और बदरपुर में 188 AQI रहा। CPCB के अनुसार, PM 2.5 दिल्ली की हवा में प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। ये छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर स्प्रिंकलर लगाए हैं और अन्य कदम उठा रही है। वहीं, AQI 400 के पार पहुंचने के बाद CAQM ने 6 नवंबर को GRAP-3 लागू किया था।

प्रदूषण पर BJP और AAP आमने-सामने

दिल्ली में खराब हवा को लेकर सियासत भी तेज है। BJP ने प्रदूषण के लिए पिछली AAP सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि AAP ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है। AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने AQI डेटा में कथित हेराफेरी का आरोप लगाया। उनका दावा है कि मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़े राजधानी के कई इलाकों की वास्तविक प्रदूषण स्थिति नहीं दिखाते।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 November 2026: तूफान 'अकवान' मचाएगा तबाही? 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 November 2026: चक्रवाती तूफान 'अकवान' आने वाले दिनों में और विकराल रूप ले सकता है। IMD के मुताबिक, इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 20 नवंबर को दोपहर के समय इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में नेल्लोर और टुनी के बीच पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। तूफान के चलते दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों सहित कुल 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज बारिश को लेकर अलर्ट है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है।

सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब? राजीव गांधी से पहली मुलाकात और प्रेम कहानी का किया खुलासा

Sonia Gandhi's Book: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) लिखने की वजह बताई है। सोमवार को नई दिल्ली में किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार, सास, पति राजीव गांधी, बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के बारे में कई ऐसी बातें कही गईं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast