Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने नई अपडेट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले इलाकों में मौजूद लोगों को तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Also read: हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा नया रूप, पिंजौर और टिक्करताल के विकास पर खर्च होंगे 90 करोड़ रुपये
इन राज्यों में बारिश की अलर्ट
इससे पहले मौसम विभाग ने 06 जुलाई को गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और केरल में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।