Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा नया रूप, पिंजौर और टिक्करताल के विकास पर खर्च होंगे 90 करोड़ रुपये

हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा नया रूप, पिंजौर और टिक्करताल के विकास पर खर्च होंगे 90 करोड़ रुपये

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के प्रसिद्ध टिक्करताल को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि इन दोनों पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ तैयार किया जाए। सरकार का मानना है कि इससे हरियाणा में पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

वेड इन इंडिया विजन

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के "वेड इन इंडिया" विजन के तहत यादविन्द्रा गार्डन के पास एक आधुनिक वन स्टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने का भी निर्देश दिया है। यहां शादी समारोह के लिए सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इस परियोजना में कन्वेंशन सेंटर, एग्जीबिशन सेंटर और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत एक शानदार होटल भी बनाया जाएगा। होटल की छत पर हेलिपैड की सुविधा होगी, ताकि देश और विदेश से आने वाले मेहमान सीधे हवाई मार्ग से यहां पहुंच सकें।

मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं

विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि विकास कार्यों के दौरान यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक पहचान को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। गार्डन के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यहां संगीतमय फव्वारे, बटरफ्लाई पार्क और एक आधुनिक एक्वेरियम बनाया जाएगा। साथ ही रात के समय आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

सरकार का क्या है उद्देश्य

वहीं, टिक्करताल को एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना है। यहां एडवेंचर पार्क, बोटिंग, हंटेड हाउस और अन्य मनोरंजन सुविधाओं का नवीनीकरण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य टिक्करताल को रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाना है। सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हरियाणा देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे।

Also read: Haryana News:हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, जानें क्या है वजह 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज, 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast