Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:अब यूपी का जलालाबाद कहलाएगा 'परशुरामपुरी', योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Uttar Pradesh News:अब यूपी का जलालाबाद कहलाएगा 'परशुरामपुरी', योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है। योगी कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदले का फैसला किया है। कैबिनेट ने जलालाबाद का नया भगवान परशुरा पुरी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।

बता दें कि योगी कैबिनेट की बैठक लखनऊ के 5 कालीदास स्थित सीएम के सरकारी आवास पर हुई। जिसमें सरकार के दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री शामिल हुए। इस बैठक में कई प्रस्ताव पर मुहर लगी।

27 प्रस्तावों को मंजूरी

आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री सुनिल शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप मिशन की स्थापना हेतु प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। यूपी स्टार्टअप 2026 और डेटा सेंटर नीति 2026 को मंजूरी मिली है। वहीं,धर्मपाल सिंह के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग में मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। लघु एवं सीमांत कृषकों, पशुपालकों, डेयरी फार्म पशुपालकों द्वारा पाले गए पशुओं के मृत्यु होने पर पशुधन बीमा योजना की मंजूरी दी गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने महर्षि योगी इंटरनेशनल कृषि विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय और गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।   

Also read: Success Story: मां के सहयोग से कानपुर की सोनाली सिंह ने भरी उड़ान, BPSC में हासिल की 52वीं रैंक, बनीं SDM

मदरसा पर प्रस्ताव कैंसिल  

वहीं, उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मदरसे के लिए प्रस्ताव कैंसिल कर दिया गया है। कैबिनेट ने मदरसा शिक्षकों की ग्रेच्युटी से संबंधित प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया। यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखे गए 28 प्रस्तावों में क्रम संख्या 15 पर लिस्ट किया गया था। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पूर्व क्रिकेटर के स्कूल के पास मिलीं दो लाशें, इलाके में फैली सनसनी; मामले की जांच शुरू

Haryana News: हरियाणा से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क किनारे लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की जाएगी।

Uttarakhand News: चकराता में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून जिल के चकराता क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast