Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून जिल के चकराता क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार (नंबर UP15DB 8712) अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस, प्रशासन तथा फायर सर्विस को जानकारी दी। राहत और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया पहुंचाया।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में मामूली विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात, कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।