Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का सोनीपत, पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर का अंत

Haryana News: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का सोनीपत, पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर का अंत

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेत सोमवार सुबह तब गोलियों की गूंज से दहल उठा। जब सोनीपत क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए पुलिस की संयुक्त टीम से गैंगस्टर गोपाल की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गोपाल मारा गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनका उपचार खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह इसी वर्ष मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को वापस जेल में आत्मसमर्पण करने के बजाय पैरोल जंप कर भूमिगत हो गया। इसके बाद उसने सोनीपत और पानीपत क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत का माहौल बना रखा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल एक अन्य ग्रामीण की हत्या करने का षड्यंत्र बनाकर क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार सुबह करीब छह बजे सीआईए-1 और गन्नौर पुलिस की टीमों ने गांव खुबडू के निकट खेतों में उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Also read: Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

हमले में सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल SP का बदमाशों में खौफ, फिल्मी स्टाइल में पुलिस का एक्शन, चौथे आरोपी का एनकाउंटर

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में 12 जून की रात कलायत क्षेत्र के एक होटल पर लूट की कोशिश और पिस्तौल की नोक पर स्कूटी छीनने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए कलायत की टीम ने आरोपी को किठाना क्षेत्र से काबू किया।

Haryana News: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता पद से हटाई गई, राजभवन ने जारी किए आदेश

Haryana News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा जारी आदेशों के तहत की गई है।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, स्विफ्ट कार सवार युवक गोली लगी गोली, मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर जिले के 88 फुट रोड इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला नामक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast