Haryana News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा जारी आदेशों के तहत की गई है।

राजभवन की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सुषमा गुप्ता को तत्काल प्रभाव से मानद महासचिव पद से हटा दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
हालांकि, अभी तक इस कार्रवाई के पीछे के विस्तृत कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल राजभवन के आदेश के बाद संबंधित विभाग आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।