Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक के ब्लॉक महम में विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में CIA टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे ईलाज के PGI में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पता चल है कि कल विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस की 8 टीमें लगातार दबिश दे रही थी। इसी कड़ी में CIA की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गोहर एक युवक को देखा और उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया।

Also read: Haryana News: हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे CIA इंचार्ज कुलदीप की टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में मारी, जिसके कारण आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और ईलाज के लिए PGI के ट्रोमा सेंटर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई, जो गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का गुर्गा बताया जा रहा है। सुमित उर्फ छोटा पर कई अपराधिक मुकदमें है और वह फरवरी 2026 में ही हरिद्वार के रास्ते विदेश भाग गया था। सुमित उर्फ छोटा ने शराब के ठेके पर भी फायरिंग की थी, जिसमें वह गिरफ्तार भी हो चुका है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast