Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, स्विफ्ट कार सवार युवक गोली लगी गोली, मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, स्विफ्ट कार सवार युवक गोली लगी गोली, मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर जिले के 88 फुट रोड इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला नामक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिमरनजीत सिंह अपनी स्विफ्ट कार की ओर जा रहा होता है। इसी दौरान दो युवक उसका पीछा करते हुए आते हैं और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं। गोली लगने से वह घायल हो जाता है, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों तथा दुकानों से बाहर निकल आए।

Also read: Punjab News: गुरदासपुर में अकाली दल नेता के घर पर हुई फायरिंग, पूर्व सरपंच ने भी की जवाबी फायरिंग, बाल-बाल बचे

इलाके में डर का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में डर और सहम का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सदर अमृतसर के एसएचओ किरनदीप सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast