Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कैथल SP का बदमाशों में खौफ, फिल्मी स्टाइल में पुलिस का एक्शन, चौथे आरोपी का एनकाउंटर

Haryana News: कैथल SP का बदमाशों में खौफ, फिल्मी स्टाइल में पुलिस का एक्शन, चौथे आरोपी का एनकाउंटर

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में 12 जून की रात कलायत क्षेत्र के एक होटल पर लूट की कोशिश और पिस्तौल की नोक पर स्कूटी छीनने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए कलायत की टीम ने आरोपी को किठाना क्षेत्र से काबू किया।

जानकारी देते हुए सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया की सीआईए कलायत टीम को सूचना मिली की 12 जून की रात कलायत होटल पर लूट का प्रयास करने तथा बलराज नगर कैथल में एक युवक से पिस्तौल की नोक पर स्कूटी लुटने की वारदात में फरार चल रहा आरोपी निरंजन उर्फ माल्टा बीना नंबर बाइक पर किठाना क्षेत्र में है। सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम द्वारा तुरंत उसको पकड़ने के लिए किठाना क्षेत्र में सक्रिय हुई।

Also read: Haryana News: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का सोनीपत, पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर का अंत

सीआईए पुलिस को सन्धिगद बीना नंबर की बाइक पर किठाना में दिखाई दिया। जिसका सीआईए कलायत पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। किठाना जींद रोड़ रजबाहा पटडी पर संदिग्ध की बाइक फिसल गई और युवक नीचे गिर गया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने की वार्निंग दी गई। युवक ने अपने असले से पुलिस टीम की और फायर किया। पुलिस टीम द्वारा उसे चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। युवक ने फायर किया जो सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया जो एक गोली युवक के दाए घुटने में लगी ओर उसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान निरंजन उर्फ माल्टा निवासी बुढ़नपुर सेक्टर 16 पंचकुला के रूप में हुई।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती आरोपी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और बाइक बरामद हुई। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल कैथल में एडमिट करवाया गया है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता पद से हटाई गई, राजभवन ने जारी किए आदेश

Haryana News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा जारी आदेशों के तहत की गई है।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, स्विफ्ट कार सवार युवक गोली लगी गोली, मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर जिले के 88 फुट रोड इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला नामक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

UP News:बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह सहारनपुर में ढेर, STF की बड़ी कार्रवाई

UP News: यूपी के सहारनपुर बिहार का कुख्यात और 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। सोमवार तड़के सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लल्लन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके एक फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast