चंडीगढ़: सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा का ऐलनाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनका रविवार को एक दिवसीय कार्यक्रम सिरसा से रानियां व ऐलनाबाद का रहा। जिनमें बहुत ज्यादा व्यस्तता होने के कारण वे अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से ऐलनाबाद पहुंच पाई। लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुणा दिखाई दिया।
ऐलनाबाद के सिरसा रोड पर स्थित लढा पैलेस में पहुंचने पर कार्य कर्ताओं ने उनका बोल नगाड़ों व गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 सालों में जनता को जुमले बाजी और तानाशाह का एहसास करवा दिया है। इन 10 सालों में देश में बेरोजगारी अर्थव्यवस्था अपराध महंगाई को पैनपने का पूरा मौका मिला है। उनहोंने कहा कि देशवासियों को इन जुमले बाजों व तानाशाही शासकों से स्थाई रूम से छुटकारा पाना है तो 25 मई का शुभ दिन आपके हाथ में है। इस दिन आपके बहुमूल्य वोट की चोट इन सबको चारों खाने चित कर देगी।
ये चुनाव देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का है- शैलजा
कुमारी शैलजा ने कहा कि ये चुनाव देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का है। इंडिया गठबंधन का मकसद अंबेडकर के संविधान की रक्षा करने के साथ ही देश को तानाशाही की ओर जाने से रोकना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को राहुल गांधी द्वारा दी जा रही गारंटी हर दरवाजे तक पहुंचानी होगी। हर आदमी को कांग्रेस की गारंटी के बारे में बताना होगा। कार्यकर्ता खुद को शैलजा समझ कर हर पर घर जाएं और मेरा और कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं। वह ऐसी ताकतों से है। जो लोकतंत्र व संविधान के खात्मे की सोच रखते है। हमारी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह आम लोगों की लड़ाई है। अपनी मजदूरी के लिए तरसने वाले गरीब मजदूर की लड़ाई है।
हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है- कांग्रेस नेता
कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। नौजवान भटक रहा है। अग्निवीर स्कीम लाकर सेना में भर्ती का रास्ता भी बंद कर दिया। यह ऐसी स्कीम है जिसमे बाप से पहले छोरा रिटायर हो जाएगा फिर क्या होगा उसके भविष्य का इस सरकार मे महगाई चरम पर पहुंच चुकी है। ये सरकार किसान को बर्बाद करने पर तुली है। शिक्षा नीति को तहस नहस कर रही है। हर दफ्तर में भ्रष्टाचार बड़ा चुकी है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में खूब नौकरियां दी गई उसके मुकाबले में वर्तमान सरकार एक फीसदी भी पूरा नहीं कर पाई है। आज भी वादा करते है कि अपने घोषणा पत्र के मुताबिक 5 न्यान और 25 गारंटी प्रदान करेंगे। किसान महिला श्रमिक युवा के साथ ही सभी की बराबर हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।
Leave a comment