Lok sabha Election 2024 : ‘...ऐसी इनकी नीयत है’ रायबरेली में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

Lok sabha Election 2024 : ‘...ऐसी इनकी नीयत है’ रायबरेली में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली मेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नेएक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "जब आपके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं होता है तो आप कर्ज लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब बात जिंदगी की हो तब भी प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के पास आपका कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा किदेश में लोग जब परेशानी में होते हैं, तब कर्ज लेते हैं। लेकिन मोदी सरकार के पास आपका कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं है। करीब 2-3 साल पहले प्रदेश में किसान गन्ने के भुगतान का मांग रहा था, क्योंकि गन्ने का 15 हजार करोड़ रुपए बकाया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी ने उसी समय 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीद लिए, लेकिन किसान का भुगतान नहीं किया। ऐसी इनकी नीयत है। इसलिए अब इस चुनाव में तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए।

Leave a comment