Lok Sabha Election 2024: ‘...वे चुनाव जीतेंगे तो वे इस संविधान को खत्म कर देंगे’ राहुल गांधी ने भाजपा पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: ‘...वे चुनाव जीतेंगे तो वे इस संविधान को खत्म कर देंगे’ राहुल गांधी ने भाजपा पर कसा तंज

Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा के बलांगीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि2024 की चुनावी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है। पहली बार किसी राजनीतिक दल ने देश को बताया है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो वे इस संविधान को खत्म कर देंगे। हिंदुस्तान के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को जो भी दिया है वह इसी संविधान ने दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि भाजपा या नरेंद्र मोदी तो दूर दुनिया की कोई भी शक्ति इस किताब(संविधान) को नहीं छू सकती। उन्होंने कहा कि अगर वे संविधान को फाड़ने की कोशिश करेंगे तो ये देखना ये देश और कांग्रेस पार्टी उनके साथ क्या करती है। हिंदुस्तान के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को जो भी दिया है वह इसी संविधान ने दिया है। 2024 की चुनावी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है।

खरगे ने किया बड़ा दावा

लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि जो चार चरण में चुनाव हुए हैं उसमें इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है और जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है साथ ही खरगे ने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बना रही है। उनसे साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। खरगे ने ये बात संयुक्त प्रेस वार्ता में की।

Leave a comment