Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा में दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने 13 मई को हरियाणा भवन में हुई वार्ता में फायर कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बावजूद आज तक कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया। इससे प्रदेश भर के पैरोल, नियमित व कौशल निगम के दमकल कर्मचारियों में भारी रोष और गहरा आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में प्रदेश के 22 जिलों से पहुंचे यूनियन पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि सरकार ने 30 जून तक मानी गई मांगों के आदेश जारी नहीं किए तो 6, 7 व 8 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

साथ ही कन्वेंशन को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 8 अप्रैल से 14 मई तक चली हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने 13 मई को हरियाणा भवन में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनीता मिश्रा, डीजी फायर शेखर विद्यार्थी की उपस्थिति में फायर कर्मचारियों की अनेक महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति जताई थी।

Also read: Haryana News: हरियाणा में SIR प्रक्रिया के साथ साइबर फ्रॉड को लेकर चुनाव आयोग की चेतावनी, जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि सरकार ने फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, 1181 पे-रोल फायर कर्मचारियों को रेगुलर कर 25,500 रुपये पे-स्केल, 60 प्रतिशत डीए व अन्य भत्ते देने, सभी कौशल निगम फायर कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा गारंटी देने, सभी तरह के फायर कर्मचारियों को 5,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता व 7,500 रुपये वर्दी भत्ता देने, नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से राहत देने तथा हड़ताल अवधि को ड्यूटी पीरियड मानने जैसी मांगों पर सहमति दी थी।

खबरों कि माने तो यूनियन नेताओं ने कहा कि बैठक में स्वयं मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों ने 30 जून से पहले कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार ने एक भी आदेश जारी नहीं किया। यूनियन प्रतिनिधिमंडल अब तक तीन बार अग्निशमन निदेशालय जाकर डीजी फायर शेखर विद्यार्थी से मुलाकात कर चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

Also read: मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; तीन आरोपी गिरफ्तार

यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 जून तक लिखित आदेश जारी नहीं किए गए तो 1 व 2 जुलाई को प्रदेश के सभी मुख्य दमकल केंद्रों पर विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सहयोग से 7 जुलाई से 22 जुलाई तक सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल रैलियां आयोजित कर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। सभी दमकल केंद्र अधिकारियों को 22 जून को आगामी आंदोलन का नोटिस सौंपा जाएगा।

जैसा की नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार ने अपनी वादाखिलाफी जारी रखी तो प्रदेश के तमाम दमकल कर्मचारी 6, 7 व 8 अगस्त को तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का बड़ा ऐलान, हरियाणा के 250 PM श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 'पीएम श्री' स्कूलों को विशेष रूप से लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast