Search KhabarFast

Press ESC to close

10 साल की तैयारी आखिरकार रंग लाई...Venu Sawtani ने पार की UPSC मेंस की बाधा, रिजल्ट देखते ही छलक पड़े आंसू

10 साल की तैयारी आखिरकार रंग लाई...Venu Sawtani ने पार की UPSC मेंस की बाधा, रिजल्ट देखते ही छलक पड़े आंसू

Venu Sawtani: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है। यह वही समय होता है, जब हजारों अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत का फल का इंतजार होता है। लेकिन दूसरी तरफ ये पल किसी को निराश भी कर सकती है। हालांकि, UPSC का रिजल्ट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी वेणु सावतानी का एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 10 साल की तैयारी के बाद उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपना मेंस क्लियर कर लिया है। इस दौरान उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

वेणु ने बताया कि यह सफलता उनके लंबे इंतजार, असफलताओं और संघर्ष का नतीजा है। क्योंकि इसके लिए उन्होंने बहुत कुछ दांव पर लगाया था। बता दें, संघ लोक सेवा आयोग ने 5 नवंबर 2026 को सिविल सेवा (मेन) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित किया। इस बार कुल 13,343 उम्मीदवारों में से 2,526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।  

Also read: Jharkhand News: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

10 साल की तैयारी आखिरकार रंग लाई

वेणु सावतानी ने अपने वीडियो में बताया कि वह पिछले 10 सालों से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखें, जिस वजह से कई बार उनकी भी टूटी। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ती रही। दरअसल, वेणु ने शुरुआती तीन प्रयासों में प्रारंभिक परीक्षा पास  कर ली थी, लेकिन इसके बाद के दो प्रयासों में वह प्रीलिम्स में असफल रही। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। जिसके बाद उन्होंने इस साल फिर से मुख्य परीक्षा दी। और आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने इस बार अपना मेंस क्लियर कर लिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Aaj Ka Mausam 06 November: चक्रवात मुरासु कमजोर हुआ...लेकिन असर जारी, दक्षिण से उत्तर तक आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

06 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 06 नवंबर 2026 शुक्रवार का मौसम अपडेट जारी करते हुए देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। दरअसल, चक्रवात मुरासु की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन बावजूद इसके दक्षिणी हिस्से में अभी भी बादल बरस रहे है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast