Sandeep Singh-Meghna Chaudhary, Love Story: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की निजि जिंदगी में खुशियों का बहार आने वाली है। उन्होंने अपनी स्कूल की दोस्ती को जिंदगीभर के रिश्ते में बदलने का फैसला कर लिया है। संदीप सिंह ने अपनी स्कूल की दोस्त मेघना चौधरी को अपना जीवनसाथी चुना है, जिसके साथ वह 14 नवंबर 2026 को अलीगढ़ में सगाई करने वाले है। खुशी के इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई बड़े नेता शामिल हो सकते है।
कौन हैं संदीप सिंह?
बता दें, संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पौते और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं। संदीप वर्तमान में अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी के रूप में अपने स्कूल के प्यार को चुना है।
कौन हैं दुल्हनिया मेघना चौधरी?
बता दें, संदीप सिंह की दुल्हनिया मेघना चौधरी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव की रहनी वाली है। हालांकि, पिछले 15 साल से वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रही है। अब अगर उनके परिवार की बात करें तो मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी का काम देखते हैं। जबकि उनकी मां का नाम विजया चौधरी है। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम करन है। इसके अलावा मेघना के पिता के छोटे भाई राकेश चौधरी और अजय चौधरी है, जो जूतों के व्यापार के कारोबार से जुड़े हुए हैं। तो वहीं, मेघना के दादा राधेश्याम चौधरी (भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त) और दादी सावित्री देवी आज भी गांव में रहते हैं।
Also read: प्रयागराज-रायबरेली रूट पर बड़ी खुशखबरी, डबल लाइन पर शुरू हुआ काम, तीन फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज
स्कूल की दोस्ती प्यार में कैसे बदली?
संदीप और मेघना की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में हुई थी। संदीप सिंह मेघना से सीनियर थे। लेकिन साल 2012 में संदीप ने 12वीं की पढ़ाई करने पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया। हालांकि, मेघना ने आगे पढ़ाई जारी रखी और उसके लिए विदेश भी गई। लेकिन उस दौरान भी उनकी दोस्ती बनी रही और धीरे-धीरे दोनों करीू आने लगे।
संदीप सिंह के परिवार के लिए दोगुना खुशी
बता दें, सगाई का पूरा कार्यक्रम अलीगढ़ के तालानगरी क्षेत्र में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ उस दिन उनके परिवार को दोगुनी खुशी मिलने वाली है। दरअसल, जिस दिन संदीप की सगाई है, उसी दिन उनके छोटे भाई सौरभ सिंह भी अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए अंतरा त्यागी से सगाई करने वाले है। 14 नवंबर की सगाई के बाद दोनों भाई 27 नवंबर को साथ ही में घोड़ी चढ़ेंगे।