Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हांसी एसपी ने सस्पेंड किए 5 पुलिसकर्मी, ड्रग सप्लायर ने बाथरूम में फांसी लगाई, निगरानी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

हरियाणा के हांसी एसपी ने सस्पेंड किए 5 पुलिसकर्मी, ड्रग सप्लायर ने बाथरूम में फांसी लगाई, निगरानी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के हांसी के पुलिस अधीक्षक ने ओडिशा में एक आरोपी की आत्महत्या के मामले में हांसी CIA-1 की टीम के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक सम्मत, PSI कपिल, EHC जोगिन्द्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। टीम ओडिशा में कॉमर्शियल क्वांटिटी के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी की मौत के बाद सामने आई पुलिस की लापरवाही को निलंबन का आधार बनाया गया है।

हांसी के एसपी विनोद कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, मुकदमा नंबर 26 में जांच के दौरान नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर की पहचान ओडिशा निवासी के रूप में हुई थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए पीएसआई कपिल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ओडिशा गई थी। टीम में EHC जोगिन्द्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश शामिल थे। पुलिसकर्मी अपने वाहन से ओडिशा पहुंचे और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया।

बताया गया कि रात अधिक होने और क्षेत्र में थाना दूर होने के चलते पुलिस टीम आरोपी को थाने में रखने के बजाय एक ठहरने के स्थान पर ले गई। इसी दौरान आरोपी बाथरूम में जाने के बहाने अंदर गया और वहां फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस टीम की ओर से आरोपी की निगरानी में बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया गया।

एसपी विनोद कुमार के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की गाइडलाइंस के तहत आरोपी की सुरक्षा और निगरानी पुलिस की जिम्मेदारी थी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को थाने में रखना या किसी अन्य स्थान पर ठहराने की स्थिति में उसकी उचित निगरानी सुनिश्चित करना जरूरी था। इसी जिम्मेदारी में लापरवाही पाए जाने पर पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीवी पर मनु भाकर को देखा, फिर खुद बन गईं चैंपियन... हिसार की आयुषी ने 14 साल की उम्र में बनी नेशनल चैंपियन

Haryana News: हरियाणा के हिसार की रहने वाली 14 वर्षीय आयुषी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। देहरादून में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल के सब-यूथ विमेन व्यक्तिगत मुकाबले में उन्होंने 375.8 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में हुई इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

Bullet Bike के शौकीन हो जाएं सावधान! कैथल में पुलिस ने अक्टूबर में 49 चालान काटे, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के कैथल में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अक्तुबर माह में 49 बुलेट बाइको के चालान किए गए है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast