Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होंगे सम्मानित

Haryana news : हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होंगे सम्मानित

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 15 जून से ऑनलाइन स्व-नामांकन (Self Nomination) पोर्टल खोल दिया है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 13 जुलाई तक अपने आवेदन को अंतिम रूप देकर जमा कर सकते हैं।

शिक्षा विभागों को पत्र जारी कर पुरस्कार प्रक्रिया को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने और चयन समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यह पुरस्कार उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान, जाने बड़ी वजह ?

पुरस्कार के लिए नियम व पूरी प्रक्रिया:::

10 साल की सेवा वाले शिक्षक ही होंगे पात्र : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नियमित शिक्षक और प्रधानाचार्य आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष की नियमित सेवा आवश्यक है। संविदा शिक्षक और शिक्षा मित्र पात्र नहीं होंगे।

नवाचार और प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन: ये चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के साथ शिक्षकों को अपने कार्यों का पोर्टफोलियो, दस्तावेज, फोटो, वीडियो और अन्य प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मूल्यांकन में 100 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 10 अंक वस्तुनिष्ठ मानदंडों और 90 अंक शिक्षण नवाचार, तकनीक के उपयोग, सामुदायिक सहभागिता, मेंटरशिप और विद्यालय प्रबंधन में योगदान जैसे प्रदर्शन आधारित मानकों पर दिए जाएंगे।

जिला से राष्ट्रीय स्तर तक चलेगी चयन प्रक्रिया: सबसे पहले जिला चयन समिति आवेदन की जांच करेगी और अधिकतम तीन नाम राज्य चयन समिति को भेजेगी। इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित उम्मीदवारों के नाम राष्ट्रीय जूरी को भेजे जाएंगे। अंतिम चयन स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी करेगी, जो पूरे देश से अधिकतम 50 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुनेगी।

हरियाणा से अधिकतम 3 नाम भेजे जाएंगे: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हरियाणा को अधिकतम तीन नामांकन भेजने की अनुमति दी गई है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का बड़ा ऐलान, हरियाणा के 250 PM श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 'पीएम श्री' स्कूलों को विशेष रूप से लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast