Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद के एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पता चल है कि परिवार के सभी सदस्य मुकाम धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के श्रीडूगंरपुर के पास आते ही उनकी गाड़ी की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए और रोड पर भी कई फीट गाड़ी के टायरों के घिसटने के गहरे निशान बन गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मताना गांव के रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट ओमप्रकाश के परिवार के रूप में हुई। जैसा की जानकारी से पता चला है कि ओमप्रकाश 15 दिन पहले ही फतेहाबाद DDPO ऑफिस से रिटायर हुए थे। इस हादसे में ओमप्रकाश सहित परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची का गंभीर हालत में हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।