Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी CMO को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी CMO को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह के डिप्टी CMO डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि यह कार्रवाई पुनहाना-शिकरावा रोड पर मोहन भट्ठा के पास की गई। ACB टीम की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

खबरों की मआने तो, लगभग एक सप्ताह पहले पुनहाना स्थित निजी अस्पताल लबुजा को सरकारी दवाएं मिलने और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में सील किया गया था। और जैसा अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

Also read: Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का कहर, आंधी से गिरा मोबाइल टावर

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मनप्रीत सिंह पर आरोप है कि उसने अस्पताल की सील खुलवाने और संचालक का नाम मुकदमे से हटवाने की एवज में  5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। अस्पताल संचालक तौफीक निवासी अलावलपुर ने इस संबंध में ACB से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया। सोमवार को डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कैथल में टायर फटने से कांवड़ियों की गाड़ी पलटी, 15 श्रद्धालु थे सवार; 3 की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के कैथल के गांव सोलूमाजरा और टीक के बीच कांवड़ियों से भरी एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में कई कांवड़ियों को चोटें लगी। ये शिवभक्त कैथल के कस्बा सीवन से हरिद्वार डाक कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सोलूमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक से गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी साइड में पलट गई। हादसा देर रात को करीब 10 बजे हुआ।

Uttarakhand News: कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले शुभम जुयाल ने जीता सिल्वर, CM धामी से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand News: कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के पैरा एथलीट शुभम जुयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि के बाद शुभम 7 अगस्त को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे।

Uttarakhand News: CM धामी की मॉनिटरिंग का असर, सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवार लगभग तैयार, किसानों को भी बड़ी राहत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में मालदेवता, सौड़ा सरौली तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण तथा नदी तटों के संरक्षण संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast