Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का कहर, आंधी से गिरा मोबाइल टावर

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का कहर, आंधी से गिरा मोबाइल टावर

Haryana Weather : हरियाणा में आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके चलते हांसी में हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। जानकारी के अनुसार पता चला है कि तेज आंधी से एक मोबाइल टावर गिर गया। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत, फतेहाबाद और पानीपत में आंधी-तूफान शुरू हो गया। भिवानी के सिवानी में धूल का करीब 100 मीटर ऊंचा बवंडर दिखाई दिया।

सोनीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हांसी, रेवाड़ी, झज्जर और सिरसा में बारिश हुई। गुरुग्राम में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा के हिसार को मिली बड़ी सौगात, लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक सडक़ होगी 6-लेन

विभाग ने जानकारी दी है की दो दिन मौसम साफ रहने के बाद औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पौने 3 बजे मौसम का अलर्ट जारी किया। अगले 3 घंटे के लिए जारी इस अलर्ट के मुताबिक हांसी, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast