Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में अफसरों के विदेश दौरे पर लगी रोक, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा में अफसरों के विदेश दौरे पर लगी रोक, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने इस साल अधिकारियों के विदेशी दौरों के लिए 6 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट तय किया था। यह पूरी राशि अफसरों की विदेश यात्राओं पर खर्च की जानी थी, लेकिन सरकार अब इस बजट में बदलाव करने जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार अब इस बजट को आधा या उससे भी कम करने पर विचार कर रही है।


खबरों कि माने तो सरकार ने बुधवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर तक सभी अफसरों के विदेशी दौरों पर रोक लगा दी है। हालात अगर ऐसे ही रहे तो यह रोक आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

इसके अलावा वित्त विभाग के अनुसार अलग-अलग विभागों के लिए विदेश यात्रा भत्ते का अलग-अलग बजट तय किया गया है। इसमें मुख्य सचिवालय के लिए 4 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग के लिए ढाई करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के लिए 30 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, सहकारिता और अन्य छोटे विभागों के लिए भी सीमित राशि का प्रावधान किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार विदेश यात्रा बजट में करीब 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि पिछले वर्ष यह केवल ढाई करोड़ रुपये था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी की बड़ी योजना..चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा में सड़क ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ी पहल शुरू की है। विभाग ने चार प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते CMO कार्यालय का ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद में नागरिक अस्पताल में हैंडिकैप्ड (दिव्यांग) सर्टिफिकेट बनवाने की

Haryana Weather : हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। हरियाणा में बुधवार की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी दिखा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast