Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश; जानें अगले 3 दिनों का हाल

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश; जानें अगले 3 दिनों का हाल

Weather Update: देशभर में मानसून का असर दिखने लगा है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है, तो कई हिस्सों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हरियाणा के भी कई जिलों में बारिश देखी जा रही है। बुधवार यानी 8 जुलाई को फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बारिश हुई। फिलहाल बारिश थमने वाली नहीं है। कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे हरियाणा और पंजाब को कवर कर लेगा। इसके बाद राज्यभर में जोरदार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर किसानों को सलाह दी है प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों में तक हल्की बारिश होने की संभावना को देखते हुए धान रोपाई का काम जारी करने की सलाह दी गई है।   

Also read: हरियाणा के यमुनानगर में इंटरकास्ट विवाह बना मौत का कारण! एक व्यक्ति का झाड़ियों में मिला शव, इलाके में हड़कंप

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में मानसून ने अपना प्रभाव दिखाया है। 8 जुलाई यानी बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। साथ ही मौसम ठंडा है, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इसके अलावा कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी देखी गई है। इससे पहले 7 जुलाई को एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। हालांकि, इस दौरान गाड़ियों पर पेड़ गिरने की भी खबर आई लेकिन, कोई हताहत नहीं हुआ। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast