Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के हांसी में जिम संचालक हत्याकांड में लॉरेंस गैंग की पोस्ट वायरल, मर्डर की ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

Haryana news : हरियाणा के हांसी में जिम संचालक हत्याकांड में लॉरेंस गैंग की पोस्ट वायरल, मर्डर की ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

Haryana news : हरियाणा के हांसी में जिम संचालक को गोलियों से भूनकर हत्या मामले में अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें गैंग के लोगों ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में लिखा है कि कपिल रैड ( रेड जिम के मालिक ) का मर्डर हमने करवाया है। इसने शेखपुरा और ढाणी पुरिया में फायरिंग हुई थी इसमें ये मुख्य साजिशकर्ता था, हमने इसको समझाया था।

आपको बता दें कि आज सुबह सुबह ही हांसी के फव्वारा चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दस राउंड फायरिंग की जिसमें जिम संचालक कपिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवती के छर्रे लगे हैं जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें सुबह सुबह ही जिम संचालक दुकानों के बाहर युवाओं को प्रैक्टिस करवा रहा था, उसी वक्त एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। इस घटना में जिम संचालक कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिम संचालक कपिल जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था और अभी वह हांसी के शांति निकेतन में रह रहा था। कपिल यहां पर पिछले तीन चार साल से जिम चला रहा था कुछ ही दिन पहले यहां पर जिम शिफ्ट की थी।

वहीं जानकारों ने बताया कि कपिल ने कुछ दिनों पहले ही एक युवती के साथ लव मैरिज की थी। हालांकि युवती अपने परिजनों के पास ही रह रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ATS का गठन, पंचकूला में होगा मुख्यालय

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामनबे आई है। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों से

Haryana news : हरियाणा में भीषण हादसा, तीन युवकों की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में समालखा के गांव डिकाडला में बुधवार रात स्कॉर्पियों ने

Haryana news : हरियाणा के सिरसा में संदीप हत्याकांड में युवती संग WhatsApp चैट वायरल, इस वजह से हुई थी लड़ाई

Haryana news : हरियाणा के सिरसा में 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से गोदकर हत्या मामले में उसकी कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast