Haryana news : हरियाणा के सिरसा में 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से गोदकर हत्या मामले में उसकी कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई है। चैट में संदीप और उसकी गर्लफ्रेंड में नया फोन खरीदने व गिफ्ट दिलवाने की बात हो रही है। संदीप युवती को फोन दिलवाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगता है।
चैट में युवती संदीप से पैसे डालने को कहती है और कोड स्कैनर भेजती है। संदीप मैसेज में कहता, अभी 500 रुपए पड़े हैं और गिफ्ट उधार में दिला दूंगा, तो पैसों का क्या करना है। उनके बीच बार-बार इसी को लेकर बहस होती है। इसपर युवती नाराज होकर उसका फोन नहीं उठाती।
जांच में सामने आया है कि संदीप के बार-बार कॉल करने से युवती के परिजनों को इसका पता चल गया और संदीप को समझाने की भी कोशिश की थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनकी बहन का रिश्ता हो चुका था, इसके बावजूद संदीप उससे बातें करता था। रात भर कॉल-मैसेज करता, इसका पता रिश्तेदारों को चला तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, इसी बात से भाइयों में गुस्सा था। इसके बाद संदीप को मारने की प्लानिंग बनाई गई और उसे दुर्गा माता मंदिर चौक के पास अकेला पाकर हत्या कर दी।