Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa Gym Firing: राजधानी दिल्ली से आज गुरुवार तड़के फायरिंग का मामला सामने आया है। फेमस सिंगर गुरु रंधावा के पश्चिमी विहार स्थित जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। बता दें, 24 HS Fitness जिम के बाहर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। वहीं, अब इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस ने बताया कि गैंग से जुड़े अनिल पंडित का एक ऑडियो नोट और पोस्ट सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि उसने सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की है।

फायरिंग कर मौके से हुए फरार

दरअसल, आज सुबह दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित "24 Hs फिटनेस" जिम में फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग जिम के पास पहुंचे और जिम के शीशे पर कुछ राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस फायरिंग में किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी।

Also read: Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस घटना के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया। जिसनें कथित तौर पर एक धमकी भरा पोस्ट और ऑडियो क्लिप है। इस पोस्ट तो जारी करते हुए बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने अपने हमले का कारण बताते हुए कहा कि गुरु रंधावा सलमान खान के बहुत करीब आ गए हैं। इसलिए जिम पर हमला किया गया। उसने धमकी देते हुए आगे कहा कि जो भी सलमान खान के साथ रिश्ता रखेगा, उसका यही हाल होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast