Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात एनकाउंटर, दिल्ली का कुख्यात बदमाश सोनू गिरफ्तार, कई राज्यों में केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात एनकाउंटर, दिल्ली का कुख्यात बदमाश सोनू गिरफ्तार, कई राज्यों में केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आईएमटी क्षेत्र के पास हुई इस एनकाउंटर में बदमाश सोनू के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाला गैंगस्टर सोनू लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और उस पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में केस दर्ज हैं। पुलिस टीम पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मुठभेड़ के दौरान सोनू ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। एसीपी क्राइम ब्रांच वरुण दहिया ने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम अनुसार बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अन्य जिलों और राज्यों के अपराधियों को भी सख्त चेतावनी दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के खगड़िया में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 6 घायल

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में आज दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां आसमानी बिजली की चपेट में आने से जहां पिता, पुत्र समेत 5 की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पौरा सहायक थाना के कन्हौली गांव और बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी गांव की है।

Haryana news : हरियाणा में ATS का गठन, पंचकूला में होगा मुख्यालय

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामनबे आई है। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों से

Haryana news : हरियाणा के इस जिले में नगर निगम का सख्त एक्शन, किया ये फरमान जारी

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामनबे आई है। हरियाणा के फरीदाबाद में पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast