Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता की हत्या...आरोपी ने भी खा ली सल्फास की गोली, जानें घटना की वजह

मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता की हत्या...आरोपी ने भी खा ली सल्फास की गोली, जानें घटना की वजह

Madhya Pradesh Murder Case: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 14 में रहने वाली 37 वर्षीय आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला अपने घर में मृत पाई गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में सुरेंद्र उर्फ सीताराम तिवारी नाम के एक युवक का नाम सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना के समय रजनी शुक्ला की 17 वर्षीय बेटी भी घर में मौजूद थी। आरोप है कि युवक ने पहले बेटी को कमरे से बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने रजनी शुक्ला पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
आरोपी ने भी की आत्महत्या 
 
घटना के बाद आरोपी युवक ने भी खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के डर और पकड़े जाने की आशंका के चलते उसने सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस घटना में दोनों की जान चली गई। घटना की जानकारी मृतका की बेटी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर रजनी शुक्ला और सुरेंद्र तिवारी के शव मिले। इसके बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे।
 
पुलिस पता कर रही घटना की वजह
 
मौके पर एसडीओपी भावना सिंह दांगी पुलिस टीम के साथ पहुंचीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी तक घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
 
इस दर्दनाक घटना ने पूरे पन्ना जिले को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

Also read: मध्य प्रदेश में 2 ज्यादा बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, 25 पुराना नियम किया गया निरस्त

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, पकड़ा गया हजारों लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर

पंजाब के कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर पकड़ा है। विभाग ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की।

UP Politics:BSP में मायावती के दोनों भतीजे के रास्ते बंद, भतीजी दीपिका आनंद पर जताया भरोसा

Chaos In BSP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी में घमासान मचा हुआ है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद की भी बीएसपी में एंट्री पर ग्रहण लगा हुआ है।

Uttrakhand News:एक सप्ताह में फिर बह गया कुलागाड़ पुल, सीमांत क्षेत्र की आवाजाही ठप

Uttrakhand News:सीमांत क्षेत्र में व्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए कुलागाड़ का वैली ब्रिज एक बार फिर उफनते नाले की भेंट चढ़ गया। पुल के बहने से दारमा, व्यास और चौदास घाटी की आवाजाही दोबारा ठप हो गई है। भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast