Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में इस जगह इनकम टैक्स ने मारी रेड, जांच में आया ये सामने

Haryana news : हरियाणा में इस जगह इनकम टैक्स ने मारी रेड, जांच में आया ये सामने

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सिरसा जिले के डबवाली शहर में बठिंडा चौक स्थित दिल्ली बैरिंग स्टोर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड मारी और लगभग 7 घंटे तक जांच अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक पता चला कि इस जांच के  दौरान दुकान के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। जिससे पूरे दिन आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।


खबरों कि माने तो, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे आयकर विभाग की टीम स्टोर पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने किसी को भी दुकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। देर शाम तक ये जांच चली।

इस जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों की टीम ने दुकान से संबंधित विभिन्न वित्तीय रिकॉर्ड, बिल, खातों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।

जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग की डीईटीसी अधिकारी अंजू सिंह ने बताया कि दिल्ली बैरिंग स्टोर पर यह एक नियमित जांच थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस जांच के दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए गए हैं, जिनकी विभागीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फिलहाल एक सामान्य जांच कार्रवाई है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। विभाग द्वारा जांच पूरी करने के बाद पूरी टीम शाम को रवाना हुई।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम जाते समय मकान का छज्जा गिरा, 55 वर्षीय महिला की मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला सुबह शौच के लिए छज्जे पर बने बाथरूम में गई थी।

Haryana news : हरियाणा में शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, अब करना होगा ये काम

Haryana news :हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में भीषण अग्निकांड, 3 शव बरामद, दर्जनभर दुकानें जलकर राख

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क स्थित व्यस्त बाजार में मंगलवार दोपहर एक जूतों के शोरूम में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की करीब 10 से 12 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलता रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast