Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, अब करना होगा ये काम

Haryana news : हरियाणा में शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, अब करना होगा ये काम

Haryana news :हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक जैसा कि सामने आया है कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए ‘गुरु मित्र ऐप’ डाउनलोड करना और उसका नियमित उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है।

इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

खबरों के मुताबिक,  शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार ‘गुरु मित्र ऐप’ एक AI आधारित शैक्षणिक सहायता मंच है, जो शिक्षकों को पाठ योजना बनाने, शिक्षण सामग्री तैयार करने, मूल्यांकन संबंधी कार्यों, कंटेंट निर्माण और कक्षा प्रबंधन में मदद करेगा। इसके अलावा विभाग का दावा है कि इससे शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

ऐप का करना होगा नियमित उपयोग

जैसा की निदेशालय ने यह स्पष्ट किया है कि केवल एप डाउनलोड करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि शिक्षकों को इसका नियमित उपयोग भी करना होगा। जिसकी निगरानी के लिए स्कूल प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल मुखिया यह सुनिश्चित करें कि उनके स्कूल का प्रत्येक शिक्षक एप इंस्टॉल करे और शैक्षणिक कार्यों में इसका सक्रिय उपयोग करे।

शिक्षकों को एप के उपयोग में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग के इस फैसले को सरकारी स्कूलों में डिजिटल मॉनिटरिंग और तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। 


 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई....' जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने किया बड़ा दावा

Roushan Anand Alleges Khan Sir:बिहार में पटना के फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद में जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर पर हत्या का आरोप लगाया।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast